Hanumangarh : महिला के साथ दिनदहाड़े लूट

Published On

बाइक सवार दो युवक छीनकर ले गए सोने की बालियां | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। संगरिया रोड स्थित गांव सतीपुरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह एक महिला से लूट की वारदात हो गई। मंदिर जा रही महिला को रास्ते में खड़े बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने रोक लिया और डरा-धमकाकर कान में पहनी सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। वारदात का पता चलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जंक्शन थाना से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लूट की यह वारदात पास ही स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। Hanumangarh News

पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों की पहचान के प्रयासों में जुटी है। इन्द्रासनी पत्नी रामकेश माली निवासी वार्ड 57, सुरेशिया ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे गांव सतीपुरा में स्थित गोगामेड़ी में प्रसाद देने के लिए पैदल जा रही थी। रास्ते में सतीपुरा फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के पास स्थित तुलसी डेयरी के नजदीक पहुंची तो वहां पहले से बाइक सहित खड़े दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया।

डरा-धमकाकर कान में पहनी सोने की बालियां, प्रसाद एवं दवाइयां वगैरा छीनकर वहां से बाइक पर हनुमानगढ़ टाउन की तरफ फरार हो गए। उसने शोर मचाया एवं इनका पीछा किया परन्तु बाइक सवार भाग निकले। दोनों युवकों की उम्र करीब 25 साल है। एक ने सफेद रंग के कपड़े एवं दूसरे ने काले एवं नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। इन्द्रासनी ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। Hanumangarh News

Udaipur Violent Protest : उदयपुर में हिंसा! इंटरनेट बंद, जानें क्या है मामला?

About The Author

Related Posts