भादरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

करणपुरा मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। भादरा थाना क्षेत्र में करणपुरा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। भादरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ललानाबास उतराधा निवासी 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र आशाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 8 मई को रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि सिकरोड़ी निवासी 27 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार पुत्र जयसिंह जाट अपनी सैन्ट्रो कार से सिकरोड़ी से करणपुरा जा रहा था। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि करणपुरा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे सुरेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भादरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवादी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। भादरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच एएसआई राजपाल सिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts