CBSE Board Result: द न्यू हाइट्स एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में खुशी की लहर

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में आस्था सैनी ने 88 फीसदी अंक प्राप्त करके विद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सीबीएसई के 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग ने इस सफलता को यादगार बना दिया।

परीक्षा परिणाम के अनुसार आस्था सैनी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया। सानिया मिर्जा ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षरा शर्मा ने 76 प्रतिशत और वजीहा ने 75 प्रतिशत अंक अर्जित करके क्रमशः तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल कर यह साबित किया कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने अपनी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो पूरी निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं।

यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की सफलता नहीं, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास, संघर्ष और निरंतर प्रयासों की जीत है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों पर गर्व है और भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध रहेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Kairana News

About The Author

Ad Ad

Related Posts