Yogi Government Decision: यूपी में बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन Work From Home, सरकारी काफिलों में भी 50% कटौती

Yogi Government Decision: यूपी में बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन Work From Home, सरकारी काफिलों में भी 50% कटौती

Sach Kahoon Picture
Published On

Yogi Government Decision:  मुज्जफरनगर, राहुल। Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बढ़ते वैश्विक तेल संकट और ऊर्जा बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू करने की घोषणा की है। यह फैसला प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा संरक्षण और मितव्ययिता के आह्वान के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, DGP और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश जारी किए।

सरकारी काफिलों में 50% कटौती

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी वाहनों के काफिलों में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत कटौती करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देना है।

हफ्ते में 2 दिन हाइब्रिड मॉडल

नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे बड़े शहरों की IT कंपनियों, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा राज्य में “नो-व्हीकल डे” लागू करने की भी योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत सप्ताह में एक दिन निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील की जाएगी।

वर्चुअल मीटिंग्स और ऑनलाइन सिस्टम पर जोर

शिक्षा विभाग के सेमिनार, कार्यशालाएं और आधिकारिक बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सचिवालय और निदेशालय स्तर की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी ऑनलाइन होंगी।

कारपूलिंग और EV को बढ़ावा

सरकार ने कंपनियों को कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि ईंधन की खपत कम हो और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।

About The Author

Ad Ad

Related Posts