खुशियों के माहौल को लगी बुरी नजर! शादी समारोह में अचानक छाया मातम

Published On

Aurangabad Balcony Collapses: औरंगाबाद, बिहार। जिले के Aurangabad में एक शादी समारोह के दौरान हुई दुर्घटना ने खुशियों के माहौल को शोक में बदल दिया। Obra थाना क्षेत्र के मझियावां गांव में जयमाला के समय मकान का छज्जा अचानक गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग दस लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात की है। शादी समारोह में वर-वधू की जयमाला की रस्म चल रही थी और दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए मौजूद थे। इसी दौरान भवन का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे वहां खड़े कई लोग मलबे की चपेट में आ गए। Aurangabad News

इस हादसे में दबने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दुल्हन के रिश्तेदार थे और विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव आए थे।

छज्जा अचानक टूटकर गिर पड़ा और कई लोग उसके नीचे दब गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार Goh प्रखंड के चापुक पंचायत अंतर्गत पकरी गांव से बारात मझियावां पहुंची थी। दरवाजा लगने के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग छत पर खड़े होकर समारोह देख रहे थे, जबकि नीचे भी बड़ी संख्या में बाराती और ग्रामीण मौजूद थे। इसी बीच छज्जा अचानक टूटकर गिर पड़ा और कई लोग उसके नीचे दब गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है और कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भवन का ढांचा कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। Aurangabad News

About The Author

Related Posts