Kairana Crime News: नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत गुरुवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने कोतवाली पर छेड़छाड़ व मारपीट का अभियोग पंजीकृत कराया था। इसी क्रम में एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने मामले में नामजद कराए गए आरोपी अमित निवासी ग्राम जंधेड़ी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:– जुमे की नमाज के मद्देनजर अलर्ट रहा पुलिस फोर्स