अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
भतीजे ने की थी फूफा की पत्थर से कुचलकर हत्या
फिरोजाबाद । शिकोहाबाद क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व नए वर्ष के दिन एक ईंट भट्टे के निकट युवक की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। बेलदारी करने वाले 45 वर्षीय युवक की उसकी पत्नी के भतीजे ने ही शराब पिलाने के बाद अपनी बुआ ( मृतक की पत्नी ) के इशारे पर ही प्रेमी भतीजी ने फूफा की हत्या की थी, जिसको पुलिस ने शनिवार को उक्त हत्यारोपी युवक को एक शराब के ठेके के निकट से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है । हत्यारोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। एसपीआरए रणविजय सिंह ने बताया कि बुआ भतीजे के बीच शारीरिक संबध थे तथा बुआ के कहने पर ही युवक द्वारा अपने फूफा की हत्या की गई थी । वहीं मृतक की पत्नी अभी फरार है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा । वहीं खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कार भी दिया जायेगा ।
जानकारी के मुताबिक 01 जनवरी को पवन भट्टा के निकट एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का शव पडे होने की सूचना पर पुलिस ने उक्त शव को बरामद किया था । एसएसपी द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। घटना की एफआईआर मृतक की बहन सारा खान निवासी मोहल्ला शीशगढ़ थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी नितिन कुमार त्यागी, एसआई अशेष कुमार, महेन्द्र सिंह, सन्तोष कुमार, अमन छोंकर, करन सिंह द्वारा मय पुलिस टीम व सर्विलांस टीम के हत्या करने वाले अभियुक्त शाहरुख पुत्र नज्जू खाँ निवासी शंकरपुरी गली नं0 01, थाना शिकोहाबाद को पट्टापुर रोड स्थित जैन भट्टे के पास गिरफ्तार कर सफल अनावरण किया है ।