भाकियू (सर छोटू राम) संगठन किसानों के लिए संघर्ष करेंगा: आनंद चौधरी
सरकार भोले -भाले किसानों को बहका रही है: अजय प्रमुख
- ग्रेटर नोएडा में भाकियू (सर छोटूराम) संगठन ने की तीन बड़े पदाधिकारियों की घोषणा
- प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी व गीता निगम को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा और ललित भाटी अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश मनोनीत किया
ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ/राकेश पंवार)। Greater Noida News: स्वर्ण नगरी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) ने तीन अहम राज्य स्तरीय पदों पर मनोनयन की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अजय.पाल (प्रमुख) एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व राष्ट्रीय प्रवक्ता अयूब अली ने आयोजन की मुख्य रूप से घोषणा की। शीर्ष नेतृत्व ने अधिवक्ता भूपेंद्र चौधरी को भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
गीता निगम को प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा का दायित्व सौंपा गया। जबकि ललित भाटी (गिरधरपुर निवासी) को अध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश में किसान दुखी हैं; हमारा संगठन किसानों के लिए संघर्ष करेगा।” राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने आरोप लगाया, “सरकार किसानों को बहका रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अयूब अली ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। Greater Noida News
भाकियू (सर छोटू राम) के मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर किसानों को लूटने में लगे हैं। पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष ललित भाटी ने चेतावनी दी कि गौतम बुद्ध नगर में ग्राम पंचायत समाप्त करने से ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बदतर हो रही है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता निगम ने यह कहते हुए चिंता व्यक्त की कि महिला सुरक्षा और पेंशन, जो हर सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए,इन पर सरकार का ध्यान नहीं है और प्रदेश में महिलाओं की स्थिति बहुत ख़राब है।
इस मौके पर ये सम्मानित लोग और किसान रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रीति, साधना, डॉ. इरफान जयसवाल, अंकित प्रधान, कृष्णवीर, नितिन, मोनू, विकास, अनुज, अरविन्द, अभय, मोहन, आलम खान, वकील खान, पवन चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, सुधीर लोर, विनोद राठी, सतवीर नेता, सौनवीर सिंह खुटैल, प्रवीण चौधरी, मोहित मलिक एवं जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्यागी सहित अन्य सम्मानित साथी भी मौजूद थे। Greater Noida News
यह भी पढ़ें:– नोएडा में महिलाओं की तस्वीर वायरल धमकी गिरोह का पर्दाफाश