भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में होगा जिला स्तरीय खेलों का आयोजन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जिला प्रशासन के द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों के जनपद स्तरीय खेलकूद गतिविधियों के लिए भास्कर इंटरनेशनल स्कूल कैराना के मैदान को चयनित किया गया है। उक्त आश्य की जानकारी प्रधानाचार्य नौशाद अली ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार को विद्यालय के मैदान में प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत खो-खो बैडमिंटन, रेस इत्यादि खेलों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित विद्यालयों के कक्षा-06 से 12 तक के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जाएगा। Kairana News

About The Author

Related Posts