भाजपा की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में फिर से वापसी, पंजाब में आप को बढ़त : सर्वे

Published On

नयी दिल्ली। देश के पांच राज्यों में अगले छह माह के दौरान होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फिर से सत्ता में वापसी की संभावना है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में बढ़त मिल सकती है। एबीपी न्यूज ने अपने शोध सहयोगी सी वोटर के साथ मिलकर ‘चुनावी मूड’ के पहले चरण के किये सर्वेक्षण में यह खुलासा किया है जिसे शुक्रवार को जारी किया गया। सर्वे में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले मुख्यमंत्री हैं।

कांग्रेस नेता हरिश रावत उत्तराखंड में तथा भाजपा के प्रमोद सावंत गोवा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में पहले स्थान पर हैं। उत्तराखंड में भाजपा 43.1 फीसदी वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, यानी उन्हें 44-48 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 32.6 फीसदी शेयर के साथ दूसरे और आप 14.6 फीसदी शेयर के साथ तीसरे नंबर पर है। मणिपुर और गोवा में भी सत्तारूढ़ भाजपा की वापसी की संभावना है। मणिपुर में भाजपा 40.5 फीसदी लोगों की पसंद है और कांग्रेस को 34.5 फीसदी मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है। गोवा में भाजपा को 39.4 फीसदी, आप को 22.2 फीसदी और कांग्रेस को 15.4 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts