भाजपा ने राज्यसभा के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए

Published On

हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम उम्मीदवार घोषित | Rajya Sabha BJP Candidates

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए आज अपने पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और श्री दुष्यंत कुमार गौतम, हिमाचल प्रदेश से सुश्री इन्दु गोस्वामी, मध्य प्रदेश से प्रो. डा. सुमेर सिंह सोलंकी तथा महाराष्ट्र से डॉ. भगवत कराड़ को उम्मीदवार घोषित (Rajya Sabha BJP Candidates) किया है। भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद के उप चुनाव में एक सीट पर अमरीश भाई रसिक भाई पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है।

  • भाजपा ने 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए कल 11 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts