शांतिपूर्ण तरीके से मनाए ईद-उल-अजहा का त्योहार

Published On

कैराना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने खादर क्षेत्र के गांव मण्डावर के ग्रामीणों के साथ में बैठक आहूत की। इस दौरान उन्होंने लोगो से ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा आपसी सौहार्द को बरकरार रखने की अपील की है। साथ ही, फिजा खराब करने वाले गुंडा तत्वों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है।

मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह खादर क्षेत्र के गांव मण्डावर में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गांव में स्थित सरकारी स्कूल के प्रांगण में ग्रामीणों के साथ में बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ में संवाद करते हुए शांति-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि असामाजिक तत्व समाज में वैमनस्यता पैदा करने का कार्य करते है। ऐसे लोगो का सामाजिक स्तर पर बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने आगामी दिनों में होने जा रहे ईद-उल-अजहा के त्योहार को कानून के दायरे में रखकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया। साथ ही, माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटने की चेतावनी दी है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts