गोवा विस चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची 10 दिसम्बर तक

Published On

पणजी। गोवा प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि राज्य में अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची 10 दिसंबर तक घोषित करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ हम 10 दिसंबर तक पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर देंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन पर गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। राव ने कहा , “ जीएफपी के नेताओं ने आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। हम इस गठबंधन के नेता हैं। हम घोषणापत्र तैयार करते समय सभी लोगों की राय लेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts