पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Published On

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में आज मध्यप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राजधानी भाेपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। राज्य के विभिन्न स्थानों से मिली सूचनाओं के अनुसार विभिन्न जिला मुख्यालयों पर स्थानीय नेताओं की अगुवायी में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। भोपाल में न्यू मार्केट क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा और अन्य नेताओं ने धरना दिया।

यह भी पढ़े – हे भगवान कब थमेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम, श्रीगंगानगर में पेट्रोल 106, डीजल 99 रुपये के पार

कांग्रेस नेता मुंह पर मॉस्क लगाए हुए दिखे। नेताओं का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से महंगायी लगातार बढ़ रही है। इस वजह से आम जनता परेशान है। इसी तरह के धरना प्रदर्शन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, खंडवा, सतना और अन्य स्थानों पर भी होने की सूचनाएं यहां मिली हैं। अलग अलग स्थानों पर प्रदेश स्तर के नेताओं और पदाधिकारियों की अगुवायी में प्रदर्शन किए गए।

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में अलवर में किया प्रदर्शन

राजस्थान के अलवर में कांग्रेस के लोगों ने पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिजली घर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली मोती डूंगरी स्थित अपने निवास से साइकिल चलाकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

इस मौके पर जूली ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि की जा रही है जिससे आमजन को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उस समय कच्चे तेल की कीमतें आज की तुलना में काफी अधिक थी लेकिन तत्कालिन कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की इतनी कीमतें नहीं बढ़ाई गई थी। वर्तमान समय में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव होने के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के काम के दामों की वृद्धि को रोक दिया था लेकिन जैसे ही चुनाव हारे फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts