कांग्रेसियों ने हाथरस कांड के मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Hathras Accident: उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। इस दौरान पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदनाए व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार से घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही एवं मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की मांग की है। इस अवसर पर जिला महासचिव शमशीर खान, रामलाल कश्यप, समून एडवोकेट, मुंसाद चौधरी, जाबिर चौधरी, नफीस अली, सलमान राणा, जावेद अहमद, कासिम चौधरी आदि उपस्थित रहे। Kairana

यह भी पढ़ें:– New Criminal Laws: नया कानून लागू: जानें, किस मामले में अब कितनी जेल की सजा काटनी होगी?

About The Author

Related Posts