कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 55 हजार नये मामले, 779 की मौत

Published On

नयी दिल्ली। देश में Coronavirus के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सर्वाधिक 55 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 16.38 लाख के पार हो गयी है तथा अब तक 35,747 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 52 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं।राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेज वृद्धि हो रही है और एक दिन में 37 हजार से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के आधार पर पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 55,079 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 16,38,871 हो गयी है जबकि 779 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई।

Coronavirus in Assam

इस अवधि में 37,223 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10,57,806 हो गयी है। वहीं इस अवधि में सक्रिय मामलों में 17,076 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 545318 हो गयी है। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के अधिक मामले आने से सक्रिय मामले बढ़े हैं।

अरुणाचल प्रदेश में जहां सक्रिय मामलों में 76 की कमी आयी है, वहीं छत्तीसगढ़ में 66, दिल्ली में 27, गोवा में नौ, हरियाणा में 301, जम्मू-कश्मीर में 87, केरल में 290, मिजोरम में नौ, सिक्किम में दो और त्रिपुरा में 63 की कमी हुई है। Coronavirus से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2021 की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 1,48,454 पर पहुंच गये तथा 266 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,729 हो गया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts