देश में कोरोना बेकाबू, 62,258 नए केस

Published On

5,81,09,773 लोगों का हो चुका वैक्सीनेशन

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी से फैल रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 62 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और इस वायरस के संक्रमण से 291 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 62,258 नए मामले दर्ज किए गए, जो इस वर्ष में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 291 तक पहुंच गई। इस महामारी के संक्रमण से 30,386 लोग ठीक हुए हैं। इस बीच देश में अब तक 5,81,09,773 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 62,258 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 08 हजार 910 हो गई है। इस दौरान 30,386 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक 1,12,95,023 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,52,647 हो गये हैं। इसी अवधि में 291 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,61,240 हो गई है।

देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 94.85 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 3.80 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.35 फीसदी है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 19,771 की रफ्तार से बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 2,83,772 हो गई है। राज्य में 17,019 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 23,00,036 पहुंच गयी है जबकि 112 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 53,907 हो गया है।

ऐसे बढ़ रहा संक्रमण का सिलसिला-

तिथि                       दिन                    नए केस

  • 26 मार्च                 शुक्रवार                58,886
  • 25 मार्च                 गुरुवार                 53,476
  • 24 मार्च                 बुधवार                 47,262
  • 23 मार्च                 मंगलवार               40,715
  • 22 मार्च                 सोमवार                46,951
  • 21 मार्च                 रविवार                 43,846
  • 20 मार्च                 शनिवार                40,953

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts