दाउद का विश्वसनीय सहयोगी हिरासत में

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक आतंकवादी घोषित एवं भगोड़े डान दाउद इब्राहीम (Dawood Ibrahim) के विश्वसनीय सहयोगी जाबिर मोती को ब्रिटेन की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोती को हिरासत में लिए जाने की घटना को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। भारत ने पूर्व में मोती को गिरफ्तार किये जाने का अनुरोध किया था।

प्राप्त रिपोर्टोँ के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक एवं दाउद का वित्त प्रबंधन संभालने वाले मोती को चेरिंग क्रास पुलिस के अधिकारियों ने लंदन में हिरासत में लिया है। मोती के बारे में कहा जाता है कि वह दाउद (Dawood Ibrahim) और उसकी पत्नी महजबीन का काफी करीबी है। उसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है, जिसमें उसे कराची का नागरिक बताया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां का मानना है कि दाउद को भी अक्सर कराची के आसपास देखा गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 

About The Author

Related Posts