‘दभेड़ी खुर्द में बने सहकारी समिति व को-ऑपरेटिव बैंक शाखा’

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दभेड़ी खुर्द में किसान नेता के आवास पर खादर क्षेत्र के किसानों व गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के किसानों की सुविधा के मद्देनजर गांव में सेवा सहकारी समिति व को-ऑपरेटिव बैंक शाखा स्थापित कराए जाने की मांग की गई। रविवार को क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द में भारतीय किसान यूनियन(राजनैतिक) के कैराना ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी असजद के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खादर क्षेत्र के मंडावर, बसेडा, अकबरपुर सुनहेटी, बरनावी, पठेड़, मुकुंदपुर खेड़ी आदि गांवों से किसानों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। Kairana News

इस दौरान क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चिंतन-मनन करते हुए उनके निस्तारण पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, शासन-प्रशासन से क्षेत्र के किसानों की सुविधा के मद्देनजर गांव दभेड़ी खुर्द में सेवा सहकारी समिति तथा को-ऑपरेटिव बैंक शाखा स्थापित कराए जाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर भूरा तथा संचालन मुस्तकीम मल्लाह ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अय्यूब जंग, दाऊद प्रधान, असजद चौधरी, आमिर अली, तसव्वर अली, वसीम चौधरी, बाबर प्रधान, फाजिल, विक्रम, दिलशाद, कौशर, मुस्सर, अब्बास, जमील आदि लोग मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– आपराधिक तत्वों पर रखे पैनी नजर: बिजेन्द्र सिंह रावत

About The Author

Related Posts