अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
तहसील मुख्यालय पर रसोई माताओं का धरना-प्रदर्शन
कैराना। रसोई माताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कटारिया के नेतृत्व में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत क्षेत्र की दर्जनों रसोई माताओं ने तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक रूप से धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनकी हालत वर्तमान समय में मजदूरों से भी बदतर हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने रसोइयों को न्यूनतम वेतन देने के आदेश दिए हैं, इसके बावजूद भी वह उन्हें नहीं मिल रहा है। पूर्व में रसोइयों को 11 माह का वेतन दिया जाता था, लेकिन अब दस माह का वेतन ही दिया जा रहा है और इसमें भी कई-कई माह का विलंब किया जाता है। उन्होंने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन-पत्र भी भेजा है। साथ ही, मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी शुक्रवार को जिलेभर में हड़ताल कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।