अग्नि पीड़ित परिवार की मदद को आगे आई डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत

Published On

नोएडा (सच कहूँ न्यूज)। Noida News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए उत्तर प्रदेश के ब्लॉक नोएडा फेस-2 की साध-संगत ने मानवता की अनुकरणीय मिसाल पेश की। साध-संगत ने भीषण अग्निकांड पीड़ित परिवार को घरेलू जरूरत का सामान उपलब्ध करवाकर उसकी मदद की।

दरअसल 28 जून-2025 की रात करीब 11 बजे, किराए पर रहने वाले अर्जुन सिंह के घर में आग लग गई थी। उस समय अर्जुन स्वयं भी झुलस गया था और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आर्थिक रूप से कमजोर अर्जुन की हालत को समझते हुए नोएडा फेस-2 की साध-संगत एवं ब्लॉक प्रेमी सेवक संजीत कुमार ने मिलकर अग्नि पीड़ित परिवार की तुरंत मदद का निर्णय लिया। संगत की ओर से उक्त परिवार को चावल, दाल, तेल, मसाले सहित राशन व वस्त्र, रसोई के बर्तन, फर्नीचर (बेड) और अन्य उपयोगी घरेलू उपकरण उपलब्ध करवाए गए। Noida News

मदद मिलने पर आपदा पीड़ित अर्जुन सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत और पूज्य गुरु जी का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर संजीत इन्सां, बुध सिंह इन्सां, जसपाल सिंह इन्सां, रविंद्र गुप्ता इन्सां, डॉ. ब्रह्म सिंह चौहान इन्सां, चौधरी ओम देव इन्सां, चौधरी मिंटू इन्सां, विपिन अवाना इन्सां, शिव कुमार इन्सां, मोहन इन्सां, विजय अरोरा इन्सां और बहन रजनी इन्सां, सरला इन्सां, राम सखी इन्सां आदि साध संगत मौजूद रही। Noida News

यह भी पढ़ें:– Chatpati Chana Dal Namkeen: 1 बार बनाएं, महीनों तक खाएं, मार्केट जैसी चटपटी चना दाल नमकीन

About The Author

Related Posts