Kanwar Yatra: डीएम-एसपी ने किया कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kanwar Yatra: डीएम व एसपी ने कस्बे के शामली रोड पर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भगवान शिव की भव्य आरती का भी आयोजन किया गया। वहीं, शिविर आयोजकों द्वारा अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बुधवार देर शाम डीएम रवींद्र सिंह व एसपी रामसेवक गौतम नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचे। जहां पर उन्होंने विधि-विधान के साथ कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। Kairana News

इस अवसर पर देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की भव्य आरती की गई, जिसमें अधिकारियों के साथ-साथ शिविर संचालकों तथा शिवभक्त कांवड़ियों ने भी भाग लिया। वहीं, कांवड़ सेवा शिविर संचालकों की ओर से अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अधिकारियों ने कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, सीओ अमरदीप मौर्य के अलावा भाजपा नेता अनिल चौहान, व्यापारी नेता विपुल जैन, सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट, अभिषेक गोयल, आशीष गर्ग उर्फ आशु, आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Arvind Kejriwal: केजरीवाल की न्यायिक हिरासत अवधि 8 अगस्त तक बढ़ायी गयी

About The Author

Related Posts