थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न मामलों से सम्बंधित 05 शिकायती प्रार्थना-पत्र, एक शिकायत का मौके पर हुआ निस्तारण

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: डीएम व एसपी ने कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 05 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर पहुंचे डीएम आलोक कुमार यादव व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 05 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही के लिए चेताया है।

वहीं, थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी व एसपी ने कोतवाली परिसर में स्थित डिजिटल मालखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थित तरीके से लगाए गए वर्षवार क्यूआर कोड के लिए मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts