Punjab

झम्मट गाँव में आजादी के बाद पहली बार पहुंचा ‘नहरी पानी’ 
अप्रैंटशिप युवाओं को पुलिस ने भगा - भगाकर पीटा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा: योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Essay Competition: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं लेखन विकास के दृष्टिगत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विद्यालय के प्राथमिक, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में हुई। प्राथमिक वर्ग में हिन्दी निबंध लेखन के शीर्षक कक्षा-03 में मेरा मित्र, कक्षा-04 मेरा विद्यालय, कक्षा-05 हमारा प्यारा भारतवर्ष, जूनियर वर्ग की कक्षा-06 में स्वतंत्रता दिवस, कक्षा-07 में स्वास्थ्य और व्यायाम, कक्षा-08 में भ्रष्टाचार सीनियर वर्ग में अंग्रेजी लेखन में शीर्षक कक्षा-09 में इम्पोरटेन्स ऑफ बुक्स, कक्षा-10 में इम्पोरटेन्स ऑफ गुड वैल्यूज, कक्षा-11 में इम्पोरटेन्स ऑफ सेल्फ स्टडीज तथा कक्षा-12 में इम्पोरटेन्स ऑफ टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न लाइफ रखे गए। Kairana

सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने सुन्दर सुलेख में स्वयं की मानसिक शक्ति व व्याकरणीय भाषा-शैली का प्रयोग करते हुए निबंध लेखन किया। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने छात्रों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत सदैव विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी छात्रों को भाग लेकर अपने चरित्र एवं मस्तिष्क का निर्माण करना चाहिए। प्रतियोगिता आयोजन में प्रशांत शर्मा, शुभम कर्णवाल, प्रभाग गर्ग, विवेक चौहान, अंकित चौहान, अमित ठाकुर, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, शाहरूख खान, अजय कुमार, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना तोमर, ममता शर्मा, आरती शर्मा, रीतू चौहान, लीना शर्मा, मरियम सिद्दिकी, ऊषा अग्रवाल, परमजीत कौर आदि का विशेष सहयोग रहा। Kairana

यह भी पढ़ें:– झोपड़ी में आग लगने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

About The Author

Related Posts