दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध फैक्ट्री सील

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट बनाने और बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले भी दो गिरफ्तारी हो चुकी है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी नवीन कुमार उर्फ बंजारा (32) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई ग्लैनबिया परफॉर्मेंस न्यूट्रिशन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद की गई है। इससे पहले इसी मामले में मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से 150 किलोग्राम नकली सप्लीमेंट और कई ब्रांडों के जाली स्टिकर बरामद किए गए थे। आगे की जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नवीन कुमार की संलिप्तता सामने आई। New Delhi

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के रानीखेड़ा गांव में छापा मारकर एक अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया। मौके से नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि वह सस्ते कच्चे पाउडर और फ्लेवर मिलाकर ‘ऑप्टिमम न्यूट्रिशन’ और ‘सिंथा-6’ जैसे नामी ब्रांडों के नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार करता था। इसके बाद वह जाली स्टिकर, होलोग्राम और सील लगाकर इन्हें असली उत्पाद के रूप में बाजार में बेचता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सप्लीमेंट, जाली स्टिकर, होलोग्राम, खाली जार, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की। इनमें 26 सीलबंद कंटेनर नकली सप्लीमेंट, सैकड़ों की संख्या में नकली स्टिकर व सील, माल्टोडेक्सट्रिन के बैग, विभिन्न फ्लेवरिंग एसेंस और सप्लीमेंट बनाने की मशीनें शामिल हैं। इसके अलावा एक डेस्कटॉप कंप्यूटर भी जब्त किया गया, जिसमें नकली ब्रांड स्टिकरों की सॉफ्ट कॉपी मिली है।

कार्रवाई के दौरान एफएसएसएआई अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने आवश्यक सैंपल एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था और सप्लाई चेन में उसकी अहम भूमिका थी। New Delhi

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, कच्चे माल के स्रोत और अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– Iran War Impact: ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

About The Author

Related Posts