ब्लाक अधिकारियों ने किसानों से मांगा गौमाताओं के लिए भूसा दान

Published On

किसानों ने दिया पंद्रह कुंटल भूसा

बुलन्दशहर। (सच कहूँ न्यूज) ब्लाक अगौता के अधिकारियों ने सहायक खण्ड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में रविवार को ग्राम पवसरा में किसानों (Farmers) से संपर्क कर गौ माताओं के सुचारू भरण पोषण के लिए भूसा दान करने की अपील की। किसानों ने अधिकारियों का सम्मान करते हुए लगभग 15 कुंटल भूसा तत्काल प्रभाव से मौके पर दान देकर अपनी उदारता का परिचय दिया। इस अवसर पर कुछ किसानों ने अतिरिक्त 15 कुंटल भूसा दो दिन के अंदर और दान करने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें:– कैराना में एएसपी ने संभाला मोर्चा, अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन

किसानों से प्राप्त भूसा मैथना जगतपुर स्थित अस्थाई गौशाला में भेज दिया गया। (Bulandshahr) ग्राम मैथना जगतपुर की महिला ग्राम प्रधान रजनी देवी ने भूसा दान करने वाले किसानों का आभार व्यक्त किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts