सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में आग, एक की मौत

Published On

Saharanpur (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पटाखा फैक्टरी में धमाकों के साथ आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।

सूचना मिलने पर थाना गागलहेड़ी और थाना जनकपुरी और फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मौके से पुलिस को प्रेम प्रकाश (40) का शव बरामद हुआ। विनोद नाम के एक व्यक्ति की आईडी भी मौके से मिली है। परिजनों का दावा है कि घटना के वक्त वह भी यहीं पर था। फैक्टरी मालिक हनी लांबा अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को बताया कि इस फैक्टरी का लाइसेंस फुलझड़ी बनाने के लिए था लेकिन वहां धमाके वाले बम और पटाखे भी बनते थे। जानकारी के मुताबिक पहले भी फैक्टरी में इस तरह के हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने प्रेम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वह सिद्धार्थ नगर जिले के नरहरि बुजुर्ग का रहने वाला था और यहां गांव दिनारपुर में किराए के मकान में रह रहा था।

About The Author

Related Posts