Ambulance: सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हड़कंप

अस्पताल परिसर में धू-धू कर जली एंबुलेंस, दमकल ने पाया काबू

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) परिसर में खड़ी एंबुलेंस-108 में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पास में खड़ी दूसरी एम्बुलेंस आग की चपेट में आने से बच गई।

बताया गया कि सीएचसी परिसर में खड़ी रिजेक्ट गाड़ी एंबुलेंस-108 में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख अस्पताल स्टाफ ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद, दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद डॉ. विकास बरनवाल, फार्मासिस्ट निरंजन सिंह, योगेश शर्मा और एक्स-रे टेक्नीशियन रॉबिन चौधरी समेत अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने में सहयोग किया।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। एम्बुलेंस-108 में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है। वहीं, सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि परिसर में खड़ी एंबुलेंस-108 की रिजेक्टेड गाड़ी में अचानक आग लग गई थी। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दमकल और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया है।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts