शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल में गोलीबारी, चार गिरफ्तार

Published On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने यहां कनाट प्लेस में शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल के समीप बुधवार रात गोलीबारी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे शिवाजी बस टर्मिनल के समीप पुलिस के गश्ती दल को एक राहगीर ने कुछ युवकों के समूह का एक पान वाले के साथ विवाद होने और गोलियां चलाए जाने की सूचना दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी चलाई गोलियां

पुलिस कर्मी जब मौके पर पहुंचे तो एक युवक ने उन पर पिस्तौल से गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसके बाद बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य भाग निकले। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts