सांप काटने से किशोर की मौत….

Published On

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। तहसील के गांव धनियावली निवासी 17 वर्षीय गगन पुत्र हरेन्द्र प्रजापति की सांप के काटने (Snake Bites) से दर्दनाक मौत हो गई। सप्ताह भर पूर्व घर चारपाई पर सोते समय आंख के पास सांप ने डसा था।इकलौते पुत्र को बहादुरगढ वैध से फायदा नही होने पर स्याना सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर गगन का मेरठ तभी से उपचार चल रहा था। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार से सहानुभूति रखते हुए प्राइवेट अस्पताल में उपचार हेतू डेढ लाख रूपये भी दिये। लेकिन फिर भी जान नही बच सकी। रविवार की सुबह मौत हो गई। हरेन्द्र के इकलौते पुत्र की मौत से घर का चिराग ही बुझ गया। मृतक की मां यशोदा व दो छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– दुष्कर्म का दोषी 20 साल की सजा से दंडित

About The Author

Related Posts