गाजियाबाद में एसडीएम की पत्नी से बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर हुए फरार

Published On

पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी, खंगाल रही सीसी टीवी फुटेज

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद जैसे बदमाशो का अड्डा बन गया है। यहां बदमाश बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहै है। कमिशनरेट गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एसडीएम की पत्नी से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर आसानी से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:– केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए के बेटे ने आत्महत्या की

घटना थाना इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर – 9 की है । जहां फर्रुखाबाद के एसडीएम संजय सिंह की पत्नी सुनीता सिंह से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली । इस दौरान वह जमीन पर गिर गई।खास बात यह रही कि यह सारी घटना पास ही में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई । वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।बता दें कि पीड़ित महिला फर्रुखाबाद के एसडीएम संजय सिंह की पत्नी है । वह गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर -9 में अपने दो बेटों के साथ रहती हैं।

उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजकर 28 मिनट पर दूध लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। और घर से करीब 60 मीटर स्थित दुकान से जब वह दूध लेकर लौट थी तभी दो बाइक सवार पहले उनके सामने से निकले और फिर अचानक वापस मुड़कर उनके गले से चेन खिंचकर फरार हो गए। इस दौरान वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गई । वही बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है । फिलहाल मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।और बाइक सवार बदमाशों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

क्या बोले एसीपी इंदिरापुरम

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि किसी महिला का दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा पीछा किया गया है और उसके बाद घटना को अंजाम दिया। आस पास लगे सीटीवी से मिली फुटेज की भी जांच की जा रही है। थाना इंद्रपुरम से 4 टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर, घटना का खुलासा किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts