ज्ञानस्थली में हुआ इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Published On

मीरापुर। (सच कहूँ/कोमल प्रजापति) ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय इंडोर खेल (Indoor Sports) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के चारों सदनों गंगा, यमुना, कृष्णा एवं कावेरी के बीच अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं एव नर्सरी विंग में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। Mirapur News

कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के मध्य लूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें यमुना सदन से रुद्रा, कुंज, विनायक, क्रिस्टी, आस्था, लवनीर एवं सक्षम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के मध्य कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गंगा सदन के छात्र यशराज एवं कृष्णा सदन की छात्रा कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें यमुना सदन के जयंत व आरव एवं कृष्णा सदन की छात्रा दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने कहा कि लूडो केरम तथा शतरंज जैसे खेलों से बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है तथा छात्र – छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होती है। उन्होने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नीरा तोमर, मीनाक्षी अरोरा, हॅप्पी चौहान, हरीश सैनी, रंजीता, नेहा राजवंशी, पूजा चौधरी, अमित धीमान आदि का विशेष योगदान रहा। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही सरकार-हरिनाम सिंह

About The Author

Related Posts