कश्मीर राजमार्ग, लेह तथा मुगल रोड यातायात के लिए बंद

Published On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रमार्ग शुक्रवार को मरम्मत कार्यों के लिए बंद रहा। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग को मार्ग पर फिसलन बढ़ने के कारण सर्दियों के मौसम तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं दक्षिण कश्मीर में शोपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी तथा पुंछ को जोड़ने वाले 86 किलोमीटर लंबा मुगल रोड भी हिमपात तथा सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण बंद है। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम समाप्त होने से पहले इस रोड के खुलने की संभावना नहीं है। इस रोड का ताजे फलों के परिवहन के लिए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्र राजमार्ग के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार् पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा सीमा सड़क संगठन द्वारा आवश्य मरम्मत कार्य करने के कारण आज यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष नवंबर महीने में घोषणा की थी कि मरम्मत कार्य चलने तक राजमार्ग प्रत्येक शुक्रवार को बंद रहेगा। राजमार्ग पर यातायात निलंबित रहने के कारण घाटी में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गयी है, जिसके कारण चावल, ताजी सब्जियों तथा फलों के दाम बढ़ गए हैं। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर विशेषकर जोजिला जीरो बिंदु, इंडिया गेट, मीनमार्ग तथा द्रास (जो साइबेरिया के बाद विश्व का सबसे सर्द क्षेत्र है।) में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने सर्दी के मौसम तक के लिए बंद कर दिया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts