भाजपा के साथ नीतीश रहेंगे या नहीं जद-यू का आया बड़ा बयान

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यू)। New Delhi: जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बनी रहेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेगी। जनता दल-यू के मुख्य प्रवक्ता त्यागी ने मंगलवार को यहां कहा कि पार्टी राजग में बनेगी रहेगी और अपना रास्ता नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत नहीं करेगी। लोकसभा चुनावों में बिहार में जनता दल-यू का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह 14 सीटों पर आगे चल रही है। New Delhi

त्यागी ने कहा, ‘नीतीश कुमार कल प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर पटना लौटे हैं। हम अपने पुराने रुख पर कायम हैं। जनता दल-यू कुमार के नेतृत्व में फिर एक बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में अपना भरोसा व्यक्त करता है और हम राजग में ही बने रहेंगे। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Lok Sabha Elections Result 2024: रूझानों में राजग को बहुमत, भाजपा को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में झटका

About The Author

Related Posts