मुकदमों से सम्बन्धित शराब को किया नष्ट

Published On

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: कोतवाली पुलिस ने आबकारी निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए विभिन्न मुकदमों में जब्त की गई 1020 लीटर शराब को नष्ट किया है। बुधवार की शाम सीओ भास्कर मिश्रा की मौजूदगी में बुगरासी मार्ग किनारे जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदकर पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब को नष्ट किया गया। सीओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा 46 मुकदमों से संबंधित 120 लीटर देसी शराब व 900 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी अखिलेश कुमार व आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार आदि मौजूद रहे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:–निगम टीम ने यातायात प्रभावित नहीं होने दिया, सराहनीय कार्य: विक्रमादित्य सिंह मलिक

 

About The Author

Related Posts