कैराना में श्रम प्रवर्तन अधिकारी का भ्रमण, फिर भी खुली रही दुकानें

Published On

कस्बे के कुछ व्यापारी निजी स्वार्थ के चलते श्रम कानून की उड़ा रहे धज्जियां

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में श्रम कानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी के भ्रमण के बावजूद कस्बे में कई दुकानें बेखौफ खुली नजर आई। जिला प्रशासन की ओर से कैराना कस्बे में बुधवार का दिन साप्ताहिक बंदी के तौर लागू किया गया है, जिससे नगर की दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों को भी राहत मिल सके। परन्तु, श्रम विभाग की अनदेखी के चलते पिछले काफी समय से कुछ व्यापारियों के द्वारा अपनी दुकानें खोलकर साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रत्येक सप्ताह बंदी के उल्लंघन के समाचार अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित होते है और सोशल मीडिया पर खबरें प्रसारित होती है। परंतु, विभाग के कानों पर जूं तक नही रेंगती। Kairana News

विभाग के नजरअंदाज करने का ही परिणाम है और व्यापारियों के दिलो-दिमाग से कानून का खौफ खत्म हो गया है। बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी के भ्रमण के बावजूद नगर के बाजार बेगमपुरा में जूते-चप्पल आदि सामान की कई दुकानें बेधड़क खुली दिखाई दी। वहीं, जनपद शामली का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे श्रम प्रवर्तन अधिकारी विंध्याचल शुक्ल का कहना है कि सम्बंधित विभाग से लाइसेंस प्राप्त करके पूरे सप्ताह दुकानें खोली जा सकती है। खाने-पीने, दवाइयों व जरूरी सामान से जुड़ी दुकानों को भी साप्ताहिक बंदी से छूट मिली हुई है। जिन संस्थानों पर श्रमिक काम नही करते उन्हें भी खोला जा सकता है। इन सबके अलावा, यदि कोई व्यापारी श्रम कानून का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सेंट आरसी स्कूल में सीनियर वर्ग के मेधावियों को किया गया सम्मानित

About The Author

Related Posts