नोएडा में बड़ा हादसा: कंटेनर से टकराकर बस नीचे गिरी

Published On

एक की मौत 1 दर्जन से अधिक घायल

नोएडा (सच कहूँ न्यूज)। थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर यात्री बस जो कि कंटेनर के पीछे थी अचानक कंटेनर के रूकने के कारण व अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से टकराकर रेलिंग से नीचे उतर गई।
बस में लगभग 60 यात्री सवार थे जिनमें 10-15 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहरनिकाल कर अस्पताल भिजवाया। एक व्यक्ति की अस्पताल उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts