हादसे को दावत दे रहे झुके हुए विद्युत पोल, जिम्मेदार बेपरवाह

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कण्डेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के लोहे के दो पोल झुकने के कारण हादसे को निमंत्रण दे रहे है। वहीं, विभाग के अधिकारी मामले से पूरी तरह से अनभिज्ञ है। हालांकि विद्युत लाइन काफी समय से बंद पड़ी हुई है। Kairana News

220केवी विद्युत पारेषण केंद्र शेखूपुरा(कण्डेला) से एक हाई टेंशन लाइन शामली मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के सामने से कैराना की ओर गई है। चौकी के सामने विद्युत लाइन के दो पोल नीचे से जंग खाकर सड़क की ओर काफी झुक गए है, जिनसे हादसे की प्रबल आशंका बनी हुई है। हालांकि यह विद्युत लाइन काफी समय से बंद बताई गई है। वहीं, विभाग के नुमाइंदे मामले से पूरी तरह से अनभिज्ञ है। उधर, एसडीओ कैराना सलिल कुमार गौतम ने बताया कि विद्युत पोल झुके होने का मामला उनके संज्ञान में नही है। वह सम्बंधित अवर अभियंता को मौके पर भेजकर स्थिति को दिखवाते है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– गैंगस्टर के दो वांछित आरोपी दबोचे, जेल रवाना

About The Author

Related Posts