मां अन्नपूर्णा रसोई में मिला जरूरतमन्दों को भरपेट भोजन

Published On

बड़ौत (सच कहूँ न्यूज/सन्दीप दहिया)। नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ के दिल्ली बस स्टैंड पर मां अन्नपूर्णा रसोईका (Maa Annapurna Rasoi) प्रारम्भ किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने फीता काटकर किया। मां अन्नपूर्णा रसोई में गरीबों व जरूरतमंद लोगों के लिए थाली में अपनी इच्छा अनुसार रूपये में भरपेट खाना दिया गया। जिस पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए भरपेट भोजन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि मानव सेवा और विशेष तौर पर जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा परोपकार है। इस दौरान मोहित वर्मा, दीपेश तोमर, पवन शर्मा, रूपक तोमर, चंद्रवीर तोमर, रोहन तोमर, चिराग अग्रवाल, हिमांशु खोखर, विकास चौहान, रोहन वर्मा, गगन चौधरी, शिवम हेवा, गोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। Baraut News

यह भी पढ़ें:– भोजन व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा की ली जानकारी

About The Author