बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

Published On

बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में आ गयी गिरावट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से मौसम सुहावना हो गया और कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे यहां के रहवासियों को राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक कल रात से ही बादल छाये रहने और बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गयी। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है।

15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

दिल्ली में रविवार को लगभग 8.30 बजे सुबह में 15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकारी ने बताया कि आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो औसत से तीन डिग्री ऊपर था। अधिकतम तापामान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts