नवागत डीएम संतोष कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार 

नवागत डीएम संतोष कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार 

Published On

Firozabad उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात किए गए प्रशासनिक फेरबदल में जिले के निवर्तमान डीएम रमेश रंजन का स्थानांतरण कर दिया था। उनके स्थान पर महाराजगंज के जिलाधिकारी रहे संतोष कुमार शर्मा को नया डीएम नियुक्त किया गया था। उन्होंने आज बुधवार को जिले में आकर अपना कार्यभार ट्रेज़री में पहुंचकर संभाल लिया है।  जिले में दो साल से अधिक समय तक यहां तैनात रहे रमेश रंजन को शासन ने अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त (राजस्व परिषद) के पद पर लखनऊ भेजा है।

यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे 

उनके दो साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान जिले में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर काम किया गया था। अब नए डीएम संतोष कुमार शर्मा के सामने शहर के औद्योगिक विकास और आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव संबंधी तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने की मुख्य जिम्मेदारी होगी। पूर्व डीएम रमेश रंजन का जिले में  12 मार्च 2024 को आगमन हुआ था। पिछले दिनों टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा तथा डीएम रमेश रंजन के बीच एक मामले को लेकर काफी सुर्खियों में मामला रहा था । 

About The Author