इंदौर में संक्रमितों की संख्या 890 पहुंची, 48 की मौत

Published On

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड 19 के 9 नए मामलों के साथ यहां संक्रमितों का आंकड़ा 890 तक जा पहुंचा है। कल देर रात एक महिला की मौत की पुष्टि किए जाने के बाद यहाँ वायरस से मरने वालों की संख्या 48 तक जा पहुंची है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की ओर से जारी संक्षिप्त हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार रात तक संक्रमितों की संख्या 892 थी। कल देर रात जारी संक्षिप्त हेल्थ बुलेटिन में शुक्रवार के 892 संक्रमितों के आंकड़े में सीएमएचओ कार्यालय से हुयी भूल सुधार करते हुये शुक्रवार तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 881 करार दिया गया।

इस प्रकार आए नए 9 मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 890 तक जा पहुंची है। इसी क्रम में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो जाने की भी पुष्टि रात्रि में की गयी है। इस प्रकार यहाँ वायरस से मरने वालों की संख्या 48 तक जा पहुंची है। सीएमएचओ के अनुसार अब तक 3928 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से कुल 890 संक्रमितों की पुष्टि अब तक हो पायी है। जबकि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब तक 71 बतायी गयी है। जबकि स्थागत क्वारेंटाइन में चिकित्सीय निगरानी में रखे गए कुल 382 संदेहियों को स्वस्थ होने पर घर जाने दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts