यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो  में विजिटर्स को खूब लुभा रहे यूपी के ओडीओपी उत्पाद

Published On

अलीगढ़ के मेटल क्राफ्ट, बरेली के गाय के गोबर से बनी पेंटिंग की बढ़ रही डिमांड

  • बांग्लादेश के हालातों के बीच ग्रेटर नोएडा के टेक्सटाइल स्टॉल पर बढ़े विजिटर्स | Greater Noida

ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। UP International Trade Show: इंडिया एक्सपो सेंटर एन्ड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विजिटर्स  को आर्गेनिक उत्पाद खूब लुभा रहे है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोग आर्गेनिक उत्पादों पर खासा जोर दे रहे हैं। एक्सपो के पवेलियन में  दर्शक आर्गेनिक उत्पादों को ढूंढकर खरीद रहे हैं। दर्शकों में यूपी के एक जिला एक उत्पाद को लेकर  भी क्रेज साफ दिखा है। ये प्रोडक्ट किफायती होने के साथ-साथ  उत्तम क्वालिटी लिए हुए है यही कारण है कि ओडीओपी पवेलियन में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। दर्शक को अलीगढ़, मेरठ, बांदा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर समेत अलग अलग जिलों के उत्पाद खूब भा रहे हैं।

यूपी के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट लोगों को खूब लुभा रहे  | Greater Noida

 ट्रेड शो में खेती किसानी से जुड़े परोडेक्ट की हनक  भी खूब दिख रही  है। बुलंदशहर से ट्रेड शो घूमने आयी अंजना कहती हैं कि ओडीओपी उत्पादों की गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है। इन उत्पादों में मिलावट नहीं होती। गत वर्ष भी वो ट्रेड शो में शॉपिंग करने दो दिन आई थी। अंजना ने सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल खरीदा। ट्रेड शो में देशी गुड़, हींग, घी समेत अचार, मुरब्बा आदि के स्टॉल पर भीड़ लगी थी।हाथरस की हींग बेच रहे दुकानदार ने बताया कि हम सौ प्रतिशत शुद्धता की गारंटी देते हैं। शायद यही वजह है कि लोग उत्पाद को पसंद कर रहे हैं।

मेटल से बनी भगवान की मूर्तियां बनी  पहली पसंद

अलीगढ़ मेटल क्राफ्ट स्टॉल पर महिलाओं की अच्छी खासी तादात शुक्रवार दिन भर रही। स्टॉल संचालक कृष्ण कुमार वासनिक ने बताया कि भगवान की मूर्ति, सजावटी उत्पाद समेत ग्रास के ट्री, लैंप, दीपक आदि बेच रहे हैं। बकौल कृष्ण भगवान की मूर्ति सबकी पसंदीदा हैं। बालाजी की प्रतिमा लगभग हर भक्त खरीद रहा है। स्टॉल पर 100 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की प्रतिमाएं मौजूद हैं। Greater Noida

स्टॉल पर लगी योगी की पेंटिंग खरीदने की लगी  होड़

ओडीओपी पवेलियन में एक स्टॉल ऐसा भी था, जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बन रही थी। कई दर्शकों ने यह पेटिंग खरीदने की कोशिश की लेकिन बरेली की रचना अग्रवाल यह कहकर मना कर देती कि यह बेचने के लिए नहीं है। रचना अग्रवाल ने बताया कि दरअसल, स्टॉल में लगी सभी पेंटिंग गाय के गोबर से बनाई गई हैं। इनमें रंग भरने के लिए प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग किया गया है। रचना अग्रवाल की मां मधुबनी, वर्ली, लिप्पन आर्ट की पारंगत है। ये पेंटिंग 8-10 साल तक चलती हैं। रचना ने बताया कि वो योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें उनकी पेंटिंग गिफ्ट करना चाहती हैं, इसलिए इसे बेच नहीं रही। Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के स्थानीय  टेक्सटाइल उद्योग को ट्रेड शो से  उम्मीद

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा के टेक्सटाइल बिजनेस को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण बांग्लादेश के अंदरूनी हालात भी है। कारोबारियों ने बताया कि बांग्लादेश टेक्सटाइल का बड़ा निर्यातक है। लेकिन वर्तमान हालातों में निर्यात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भारत के पास बढ़िया मौका है कि वो टेक्सटाइल बिजनेस को अलग अलग देशों तक फैलाए। कारोबारियों को उम्मीद है कि गौतम बुद्ध नगर और लखनऊ इस सेक्टर में तेजी से ग्रोथ करेंगे। इसके अलावा दर्शक ने बलिया का सत्तू, फिरोजाबाद की चूड़ियां और कन्नौज का इत्र भी खूब खरीदे।

यह भी पढ़ें:– Canada News: विदेशी छात्रों के लिए आखिर क्यों नर्क बनता जा रहा है कनाड़ा? PM भी खिलाफ, जमकर किया जा रहा विरोध

About The Author

Related Posts