जल निकासी सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Published On

ईओ सेवाराम राजभर ने किया पैदल भ्रमण | Siyana News

स्याना/बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद नगर में जल निकासी व सफाई व्यवस्था को जांचने के लिए नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने पैदल भ्रमण कर स्थिति को चेक किया। अधिशासी अधिकारी की देख रेख में सफाई कर्मियों ने नालों की तलझड़ सफाई भी की। अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में जल भराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने बाजारों में पहुंँचकर व्यापारियों से भी वार्ता की तथा उनकी अपेक्षाओं को जाना।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जल निकासी व सफाई व्यवस्था के बिन्दु पर उत्कृष्ट व्यवस्था कायम की जा रही है कहा कि शिकायत अथवा सुझाव देने के लिए नागरिक उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। मुख्य बाजार में निरीक्षण के दौरान व्यापार मण्डल पदाधिकारीगण वैभव रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, अतुल राय, राहुल राय, अश्विनी राय, विनोद मल्होत्रा, रामकुमार मल्होत्रा, प्रमोद मल्होत्रा, राजीव गोयल, संजीव गोयल, कुलदीप तोमर, नानक चन्द, हरिओम गोयल, अनिल गोयल, पदम प्रकाश अग्रवाल, नरेश चन्द्र अग्रवाल प्रॉमिस शर्मा आदि मौजूद रहे। Siyana News:

यह भी पढ़ें:– मानसून की पहली बारिश में ही ‘टापू’ बना शहर

About The Author

Related Posts