गैंगस्टर का एक आरोपी दबोचा, लीडर की तलाश

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। हालांकि गैंग का लीडर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश की जा रही है। Kairana News

एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने सोमवार को चेकिंग के दौरान कस्बे के पानीपत बाईपास पर स्थित अंडरपास के नीचे से गैंगस्टर के आरोपी अंसार निवासी मोहल्ला छड़ियान कस्बा कैराना को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। विदित रहे कि आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने के चलते कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात तीन दिन पूर्व कस्बे के विभिन्न मोहल्लों के पांच लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया था, जिसमें मोहल्ला छड़ियान निवासी आफताब उर्फ ताबू को गैंग का लीडर बताया गया है। पुलिस गैंग लीडर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि गैंगस्टर में नामजद एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:– सीडीओ विनय तिवारी ने सुनी जनसमस्याएं, 16 शिकायतों में से दो निस्तारित

About The Author

Related Posts