जानलेवा हमले का एक और आरोपी दबोचा, डंडा बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने गांव मण्डावर में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। विगत 27 अप्रैल को क्षेत्र के गांव मण्डावर निवासी हाशिम ने सात लोगो के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौच व जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए थे। Kairana

शुक्रवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मामले की विवेचना कर रहे एसआई सतीश प्रकाश ने घटना में नामजद कराए गए आरोपी नौशाद निवासी ग्राम मण्डावर को इस्सापुर खुरगान मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस इससे पूर्व घटना में नामजद आरोपी जानसार निवासी ग्राम मण्डावर को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। Kairana

यह भी पढ़ें:– कैथल से कटरा, अमृतसर, पठानकोट के लिए बस सेवा आगामी आदेशों तक बंद

About The Author

Related Posts