पीएम मोदी स्वदेश पहुंचे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका की आठ दिन की यात्रा के बाद (PM Modi) शनिवार सायं 8 बजे राजधानी लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। पालम टेक्नीकल एरिया हवाईअड्डे पर मोदी का विमान करीब आठ बजकर पांच मिनट पर रनवे पर उतरा। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, सांसद हंसराज हंस, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और रमेश विधूड़ी, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पालम टेक्नीकल एरिया के बाहर थिमैया रोड पर 25 हजार से अधिक लोग सड़क के दोनों ओर (PM Modi) हाथों में तिरंगा लिये हुए जमा हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री के लौटने के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अर्द्धसैन्य बलों की नौ कंपनियां तैनात हैं। तमाम एजेंसियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहेगी। काफिले के मार्ग पर पड़ने वाले मकानों की छतों पर भी जवानों को तैनात किया गया था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts