दिल्ली में प्री-मानसून ने दी दस्तक, लोगों ने ली राहत की सांस

Published On

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मानसून पूर्व बारिश हुई , जिससे यहां मौसम में ठंडक आई और गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक 16.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। बारिश से न्यूनतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

प्री-मानसून में जमकर बरस रहे है बदरा

पहली मार्च से 17 मई तक औसतन 96 फीसदी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते उत्तर भारत में बारिश का अनुमान लगाया है। 17 मई को खत्म हफ्ते में देशभर में औसतन 96.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि, सामान्य तौर पर इस दौरान 100.8 मिलीमीटर होती है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts