भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का दामन छोड़कर किसान यूनियन टिकैत में पहुंचे आशु खान
बुलन्दशहर/स्याना। (सच कहूँ न्यूज) कस्बा बुगरासी के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष आशु खान ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत का दामन थामा है। संवाददाताओं से बताया कि पहले मैं अ राजनीतिक संगठन में था ।लेकिन आज मैंने भारतीय किसान यूनियन टिकैत को चुना है मैं आज से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला सचिव के रूप में काम करूंगा। आज मुझे मेरे कार्यालय पर युवा जिला अध्यक्ष राकेश लोधी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुझे शपथ दिलाई है मैं इमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत का नाम आगे रोशन करूंगा। इस मौके पर हीरालाल शर्मा तहसील अध्यक्ष नीरज शर्मा नंदराम समर सिंह सचिव रघुवर सतवीर सिंह आजाद खान इरशाद खान कस्बे के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।