Rae Bareli: रायबरेली दलित युवक हत्या मामला, दो और आरोपी गिरफ्तार

Published On

Rae Bareli Dalit murder case: रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दलित युवक हरिओम वाल्किमी की पीट-पीटकर हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत उर्फ बर्रे और शिवम अग्रहरी के रूप में हुई है। Rae Bareli News

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी भीड़ को पीड़ित युवक पर हमला करने के लिए उकसा रहे थे। फुटेज में आरोपियों के आक्रोशित व्यवहार और आक्रमक शब्द स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है ताकि मामले से संबंधित और जानकारी जुटाई जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच के क्रम में प्राप्त नए साक्ष्यों के आधार पर अब ये दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा। इस घटना ने इलाके में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Rae Bareli News

About The Author

Related Posts